गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में पुत्र ने सोते पिता की फावड़े से की हत्या, जमीन बेचने को लेकर था विवाद : बड़े भाई के इलाज के लिए जमीन बेचने से पिता ने किया था इंकार, नाराज बेटे ने रात में वारदात को दिया अंजाम

गोरखपुर | 17-Aug-2025 02:18 PM | 47 |
गोरखपुर
बड़े भाई के इलाज के लिए जमीन बेचने से पिता ने किया था इंकार, नाराज बेटे ने रात में वारदात को दिया अंजाम

गोरखपुर। जिले के एम्स थाना क्षेत्र के रजही रामसरिया टोला में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपने ही पिता की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक अपने बड़े भाई के इलाज के लिए जमीन बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर युवक लोगों से कहता फिर रहा था कि वह अपने पिता की हत्या कर देगा।

शाम को दोनों के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद हुआ। रात में जब पिता सो रहे थे, तभी आरोपी फावड़ा लेकर आया और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वार इतना भयावह था कि गर्दन कटकर लटक गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो बुजुर्ग चारपाई से नीचे गिरकर लहूलुहान हालत में तड़प रहे थे।

परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच आरोपी पुत्र वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.