गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

जनपद के शिक्षामित्रों ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान व आभार प्रकट कर सौंपा ज्ञापन : शिक्षामित्रों ने कैशलेस सुविधा, मानदेय वृद्धि और ट्रांसफर शासनादेश जल्द जारी करने की मांग उठाई

गोरखपुर | 18-Sep-2025 05:22 AM | 47 |
गोरखपुर
शिक्षामित्रों ने कैशलेस सुविधा, मानदेय वृद्धि और ट्रांसफर शासनादेश जल्द जारी करने की मांग उठाई

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिले के दर्जनों शिक्षामित्रों ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान एवं आभार प्रकट किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम संघ के जिलाध्यक्ष रामनगीना निषाद के नेतृत्व में एमएलसी के आवास पर आयोजित हुआ।

शिक्षामित्रों का आभार

जिलाध्यक्ष रामनगीना निषाद ने कहा कि जब भी शिक्षामित्र अपनी समस्याओं को लेकर एमएलसी से मिले, उन्होंने सदैव सहानुभूति और सहयोग का भाव दिखाया। उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि 5 सितंबर 2025 (शिक्षक दिवस) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों के लिए कैशलेस सुविधा एवं मानदेय वृद्धि की घोषणा की गई।

शिक्षामित्रों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए एमएलसी से निवेदन किया कि इसका शासनादेश जल्द से जल्द जारी कराया जाए।

एमएलसी का आश्वासन

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा—

“मैं मुख्यमंत्री जी से मिलकर आप सभी की मांगों पर जोर दूँगा। कैशलेस सुविधा, मानदेय वृद्धि और ट्रांसफर संबंधी शासनादेश शीघ्र ही निर्गत होगा। आप सभी निश्चिंत रहें, आपकी समस्याओं का समाधान जल्द ही होने जा रहा है।”

कार्यक्रम का संचालन व योगदान

कार्यक्रम का संचालन अफजाल समानी, जिला उपाध्यक्ष ने किया।

संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने भी एमएलसी से मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षामित्रों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

इस अवसर पर—

रामनगीना निषाद (जिलाध्यक्ष), अजय कुमार सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), अजय सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, जंगल कौड़ियां), दिलीप कुमार सिंह (संरक्षक), अफजाल समानी (उपाध्यक्ष), अशोक चंद्रा (ब्लॉक अध्यक्ष), प्रमोद शर्मा, रामनिवास निषाद (ब्लॉक अध्यक्ष), परीक्षित उपाध्याय (ब्लॉक अध्यक्ष), रविंद्र चौधरी (ब्लॉक अध्यक्ष पिपरौली), बेचन सिंह, संजय, शबाब आलम, राधेश्याम, गोपाल सिंह, संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार साहनी, संतोष कुमार सिंह, अजय शर्मा, लालधर निषाद, इंदल प्रजापति, राघवेंद्र पांडेय सहित दर्जनों शिक्षामित्र मौजूद रहे।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.