गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में दो रेल उपरिगामी सेतुओं के निर्माण कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए सुरक्षा निर्देश : मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा व डीएम दीपक मीणा ने दिए सुरक्षा व सुगमता के निर्देश

गोरखपुर | 28-May-2026 05:55 PM | 47 |
गोरखपुर
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा व डीएम दीपक मीणा ने दिए सुरक्षा व सुगमता के निर्देश

गोरखपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतुओं (आरओबी) के निर्माण कार्यों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गोरखपुर-आनन्दनगर रेल खंड के मानीराम और पीपीगंज रेलवे स्टेशनों के मध्य किमी 21/7-6 पर स्थित समपार संख्या 14सी पर प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण इकाई, गोरखपुर को स्पष्ट निर्देश दिए कि सेतु का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि बढ़या एवं सहजनवां की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को चढ़ने-उतरने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए उपयुक्त स्थान पर रोटरी (चौराहा घुमाव) बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि प्रस्तावित सेतु को राष्ट्रीय राजमार्ग-29 (गोरखपुर-सोनौली मार्ग) से सुरक्षित ढंग से जोड़ा जाए, जिसमें रोटरी अथवा मेटल क्रैश बैरियर जैसी व्यवस्थाओं का प्रयोग कर दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज को निर्देशित किया गया कि प्रस्तावित संरेखण के अनुसार प्रभावित निजी भूमि एवं भवनों का शीघ्र चिन्हांकन, मापन और मूल्यांकन कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न उत्पन्न हो और प्रभावित लोगों को समय पर उचित मुआवजा मिल सके।
इसके पश्चात मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने पिपराईच-हाटा मार्ग पर स्थित क्रासिंग संख्या-6सी पर प्रस्तावित चार लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के एईएन (पूर्वोत्तर रेलवे), महाप्रबंधक (गोरखपुर) तथा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक सहित अन्य अभियंता भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि सेतु निर्माण के दौरान स्थानीय निवासियों के मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को न्यूनतम प्रभावित किया जाए। परियोजना प्रबंधक को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि हाटा, कुशीनगर एवं सोनबरसा की दिशा से आने-जाने वाले वाहनों को सेतु पर चढ़ने-उतरने में कोई दिक्कत न हो, जिसके लिए रोटरी का निर्माण किया जाए।
इसके अतिरिक्त, गोरखपुर की ओर से सेतु के निर्माण में यह ध्यान रखने को कहा गया कि पिपराईच बाजार की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त सर्विस रोड उपलब्ध हो, ताकि स्थानीय यातायात प्रभावित न हो और सभी वाहन सुगमता से रेल उपरिगामी सेतु का उपयोग कर सकें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी, यातायात अधिक सुरक्षित होगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा प्राप्त होगी।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.