गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट: एसडीएम सदर ने प्रभावित दुकानों-मकानों की रजिस्ट्री शीघ्र कराने के दिए निर्देश : गोरखपुर में पाँच प्रमुख सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए रजिस्ट्री प्रक्रिया तेज करने पर जोर

गोरखपुर | 04-Sep-2025 11:24 PM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर में पाँच प्रमुख सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए रजिस्ट्री प्रक्रिया तेज करने पर जोर

गोरखपुर। विकास कार्यों को गति देने और सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावित जमीनों, मकानों और दुकानों की रजिस्ट्री तत्काल प्रभाव से कराई जाए।

सदर तहसील सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को आदेश दिया कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करते हुए रजिस्ट्री कराई जाए और उसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त व जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

पाँच बड़े सड़क प्रोजेक्ट पर जोर

एसडीएम ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे पाँच प्रमुख सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्टों में तेजी लाना प्राथमिकता है। इनमें शामिल हैं—

धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक विरासत गलियारा,

असुरन-पिपराइच फोरलेन,

हार्बर्ट बांध फोरलेन,

बालापार-टिकरिया मार्ग,

एचएन सिंह-हड़हवा फाटक मार्ग।


उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया समय पर पूरी होगी तो निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ेंगे और स्थानीय नागरिकों को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रभावित लोगों से अपील

एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने प्रभावित मकान और दुकान मालिकों से अपील की कि वे सक्रियता दिखाते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें।

बैठक में नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे, राकेश कुमार शुक्ला समेत अन्य राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.