गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

“सड़क हादसे और बिखरते परिवार” विषय पर संगोष्ठी : पत्रकार समिति ने सड़क सुरक्षा के प्रहरी बने डॉक्टरों व पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

गोरखपुर | 18-Oct-2025 09:57 PM | 47 |
गोरखपुर
पत्रकार समिति ने सड़क सुरक्षा के प्रहरी बने डॉक्टरों व पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

गोरखपुर। शहर के शास्त्री चौक स्थित संकुल भवन में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के तत्वावधान में “सड़क हादसे और बिखरते परिवार” विषय पर एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था—सड़क दुर्घटनाओं को केवल हादसा नहीं, बल्कि सामाजिक त्रासदी के रूप में समझते हुए सामूहिक जिम्मेदारी तय करना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राजेश पांडेय (आईपीएस), नोडल अधिकारी, पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (यूपीडा)। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अरविंद राय ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय शामिल रहे।

संगोष्ठी में सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने वाले डॉ. रवि राय, डॉ. वी.के. सुमन, डॉ. एस.पी. त्रिपाठी तथा आईटीएमएस की उप निरीक्षक पूजा को “सड़क सुरक्षा प्रहरी सम्मान” से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों एवं पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अध्यक्ष अरविंद राय ने कहा, “सड़क हादसे किसी व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को उजाड़ देते हैं। हाल ही में मेरे भतीजे का एक्सीडेंट हुआ था, लेकिन चिकित्सकों ने रात 4 बजे ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। ऐसे प्रहरी ही समाज की असली ताकत हैं।” उन्होंने कहा कि “सुरक्षा के नियम कानून नहीं, संस्कार होने चाहिए।”

गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि “हाईवे पर गलत दिशा में आने वाले वाहन और अचानक सड़क पर उतर आने वाले पशु सबसे बड़े खतरे हैं। थकान और नींद में ड्राइविंग भी भारी नुकसान पहुंचाती है। ट्रैफिक पुलिस को केवल चालान काटने तक सीमित न रहकर सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए।”

एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने कहा, “लोग 500 रुपये चालान भरने को तैयार हैं, लेकिन उतने ही रुपये का हेलमेट खरीदने से हिचकते हैं। कानून की जिम्मेदारी जितनी पुलिस की है, उतनी ही जनता की भी।” उन्होंने मोबाइल फोन के प्रयोग और तेज रफ्तार को हादसों का सबसे बड़ा कारण बताया।

एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि “अपराधों में जितनी मौतें होती हैं, उससे साढ़े चार गुना ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में मरते हैं। दुर्घटना भी हत्या जितनी गंभीर त्रासदी है।” उन्होंने “गोल्डन ऑवर” यानी दुर्घटना के एक घंटे के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा, “हेलमेट से बाल बिगड़ना या सीट बेल्ट से कपड़े की क्रीज खराब होना बहाना नहीं होना चाहिए। जीवन से बड़ा कुछ नहीं।”

मुख्य वक्ता राजेश पांडेय ने कहा कि “सुप्रीम कोर्ट ने भी सड़क सुरक्षा पर सख्ती बढ़ाई है। नींद या नशे में ड्राइविंग 80% दुर्घटनाओं की वजह बनती है। चौड़ी सड़कें तभी उपयोगी हैं जब जिम्मेदारी भी उतनी ही चौड़ी हो।”

कार्यक्रम के अंत में समिति ने संकल्प लिया कि पत्रकार समिति, प्रेस क्लब और एसोसिएशन मिलकर शहर में “रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान” चलाएंगे, जिसमें स्कूलों में कार्यशालाएं, हेलमेट वितरण और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.