शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

सांसद रविकिशन ने रामगढ़ताल में नौकायन चौकी का किया उद्घाटन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से अपराध रोकथाम में मिलेगा लाभ — रविकिशन

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से अपराध रोकथाम में मिलेगा लाभ — रविकिशन
gorakhpur-news

गोरखपुर। सांसद रविकिशन शुक्ला ने सोमवार को रामगढ़ताल क्षेत्र में नवनिर्मित नौकायन चौकी का शुभारंभ किया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि अपराध कम होने के बावजूद चौकी की आवश्यकता क्यों पड़ी, उन्होंने कहा कि जहाँ मनुष्य है, वहाँ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की संभावना रहती है। इसलिए सुरक्षा और निगरानी को लेकर चौकी की स्थापना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चौकी को अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण किया जा सकेगा।

सांसद ने कहा कि “किसी भी बाहरी असामाजिक तत्व को शहर की शांति और सुरक्षा भंग करने का मौका नहीं दिया जाएगा। पुलिस पूरी तरह सक्षम है और आने वाले समय में किसी भी तरह की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बिहार राजनीतिक घटनाक्रम पर बोले सांसद

बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए रविकिशन ने दावा किया कि राज्य में दोबारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि “मां जानकी का आशीर्वाद हमारे साथ है। हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करेगी। 14 नवंबर को बिहार में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में वर्षों पहले जंगलराज के प्रभाव को खत्म किया गया था और जनता अब फिर विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदर्भ में कहा कि उनकी भूमिका एनडीए के साथ पहले की तरह कायम रहेगी।

बयानबाज़ी पर प्रतिक्रिया

भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव से जुड़े एक विवादास्पद बयान पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए रविकिशन ने कहा कि सनातन धर्म और धार्मिक आस्थाओं पर सवाल उठाने वालों को जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि “विचारों पर बहस कीजिए, विकास पर सवाल उठाइए, लेकिन आस्था का अपमान स्वीकार नहीं।”

उन्होंने कहा कि बचपन से धार्मिक परिवेश में उनकी परवरिश हुई है और श्रीराम मंदिर आंदोलन से भावनात्मक जुड़ाव रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर आवाज उठाने वालों को उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “चुनाव लड़िए, किसी को रोक नहीं, लेकिन सनातन के खिलाफ बोलने पर विरोध होगा।”

रविकिशन ने गोरखपुर में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि बेहतर बुनियादी सुविधाएँ मिलने से आज यह शहर फिल्म और पर्यटन के लिए एक मॉडल बन रहा है।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज