शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर प्रेस क्लब में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि महापौर दिलाएंगे पद की शपथ, प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कसी कमर

महापौर दिलाएंगे पद की शपथ, प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कसी कमर
gorakhpur-news

गोरखपुर। शहर के प्रतिष्ठित गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आज एक अहम दिन है। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 6 अप्रैल, सोमवार को सुबह 10 बजे गोरखपुर क्लब में आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामयी आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है।

शहर के प्रथम नागरिक, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रेस क्लब के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जहां नई टीम भविष्य की दिशा तय करेगी।

गौरतलब है कि गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी और तब से हर वर्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन होता रहा है। इस बार भी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई टीम पूरी तरह से जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि समारोह में आने वाले अतिथियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी और मंत्री पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है।

इस समारोह को लेकर पत्रकारों और शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और सभी की नजरें इस अहम आयोजन पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज