Gorakhpur, गोरखपुर में डीआईजी और एसएसपी की अपराध समीक्षा बैठक – PHM NEWS
home banner
गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में डीआईजी और एसएसपी की अपराध समीक्षा बैठक : पुलिस लाइन में हुई उच्च स्तरीय गोष्ठी, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर दिए गए कड़े निर्देश

गोरखपुर
पुलिस लाइन में हुई उच्च स्तरीय गोष्ठी, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर दिए गए कड़े निर्देश

गोरखपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चनप्पा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कोस्तुभ ने संयुक्त रूप से की। गोष्ठी में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए डीआईजी एस. चनप्पा ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संगठित अपराध, भूमि विवाद, महिला अपराध, साइबर अपराध और अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।
एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों, गैंगस्टरों और पूर्व में अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
गोष्ठी में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि महिला संबंधी अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र जांच और कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक यातायात को शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान तथा पुलिस-जनता संवाद को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात अमित श्रीवास्तव सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में डीआईजी और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

रामगढ़ताल में बनेगा ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट : जीडीए को मिली स्टेट वेटलैंड कमेटी की मंजूरी

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.