गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में घायल पशु तस्कर की मौत, NEET छात्र की हत्या के बाद ग्रामीणों ने किया था हमला : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा, बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था आरोपी

गोरखपुर | 20-Sep-2025 11:43 AM | 47 |
गोरखपुर
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा, बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था आरोपी

गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के महुआचापी गांव में 15 सितंबर की रात हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे पूर्वांचल को झकझोर दिया था। पशु चोरी की नियत से पहुंचे तस्करों ने गांव के 17 वर्षीय नीट छात्र दीपक गुप्ता की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर पकड़े गए एक तस्कर को ईंट-पत्थर से मारकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल तस्कर को पुलिस ने इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के 21 वर्षीय अजहर उर्फ अजब हुसैन के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार वह पिछले कई दिनों से आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर था और शुक्रवार सुबह 10:37 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क साध रही है ताकि शव को पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द किया जा सके।

हत्या और बवाल की पूरी कहानी

15 सितंबर की रात महुआचापी गांव में पशु तस्कर चोरी की नियत से पहुंचे थे। ग्रामीणों ने जब शोर मचाया तो तस्कर भागने लगे। इस दौरान गांव के 17 वर्षीय नीट छात्र दीपक गुप्ता ने साहस दिखाते हुए तस्करों का पीछा किया। आरोप है कि तस्करों ने दीपक को पकड़कर उसका अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने एक तस्कर अजहर को दौड़ाकर पकड़ लिया और उस पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हाथापाई में एसपी नार्थ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

सरकार और पुलिस की सख्ती

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया और पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों के आरोप थे कि तस्करों को स्थानीय पुलिसकर्मियों का संरक्षण मिला हुआ है। इसके बाद गोरखपुर पुलिस ने पिपराइच क्षेत्र की पुलिस चौकी के सभी कर्मियों को निलंबित कर दिया।

वहीं, एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने पूरे जोन में "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान के तहत अब तक 30 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 6 वाहन, 6 पशु व 26 अवैध सामग्री बरामद की गई है। साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त 215 अभियुक्तों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

अस्पताल में दम तोड़ा

अजहर उर्फ अजब हुसैन की हालत घटना के दिन से ही गंभीर बनी हुई थी। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में रखा गया था। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.