गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : डीएम ने दिया शीघ्र निस्तारण का आश्वासन

गोरखपुर | 24-Mar-2026 05:34 PM | 47 |
गोरखपुर
डीएम ने दिया शीघ्र निस्तारण का आश्वासन

गोरखपुर। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्गविजय के नेतृत्व में सिंचाई संघ नलकूप खंड प्रथम, गोरखपुर के कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) को ज्ञापन सौंपा।
संघ के मंत्री दिनेश कुमार यादव ने कहा कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए यह ज्ञापन सौंपा गया है।
जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता के दौरान अध्यक्ष दुर्गविजय ने कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा और शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रमुख मांगें:
नलकूप चालकों को सींच पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति दी जाए।
नलकूप चालकों की समस्याओं का तीन दिनों के भीतर निस्तारण किया जाए।
नलकूप चालक एवं सींचपाल को आवश्यक उपकरण जैसे प्लास, पेचकस आदि उपलब्ध कराए जाएं।
किसानों की सुविधा के लिए क्षतिग्रस्त कुलावे, पाइपलाइन एवं नालियों की मरम्मत कराई जाए।
अधिशासी अभियंता द्वारा दिए गए आदेशों का पटल सहायक द्वारा तीन दिनों में क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उपस्थित कर्मचारी:
ज्ञापन सौंपने के दौरान श्याम शरण, वरुण, अनुराग पांडे, प्रभु दयाल, धर्मेंद्र, अशोक, रामदीन, सुशील, अजय प्रकाश, विजेंद्र, देश रतन, प्रेम कुमार, मनोज, सीताराम, शेषनाथ सहित अन्य कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.