गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर: नगर आयुक्त ने यूजर चार्ज वसूली और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की : कम वसूली वाले वाहन चालकों को चेतावनी, नालियों में गोबर बहाने वालों पर होगी कार्रवाई, हर 15 दिन पर वार्डवार समीक्षा बैठक का निर्देश

गोरखपुर | 09-Sep-2025 11:26 AM | 47 |
गोरखपुर
कम वसूली वाले वाहन चालकों को चेतावनी, नालियों में गोबर बहाने वालों पर होगी कार्रवाई, हर 15 दिन पर वार्डवार समीक्षा बैठक का निर्देश

गोरखपुर।
स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोन संख्या 02 के वार्ड 38, 24, 57, 63, 77, 44, 69, 32, 56, 70, 75, 26, 65, 51, 11 और 37 के पार्षदगण, सुपरवाइजर, मेट एवं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन चालकों ने भाग लिया।

बैठक में नगर आयुक्त ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए—

भवन स्वामी व किरायेदार दोनों से कचरा शुल्क वसूला जाए, कमर्शियल क्षेत्रों में भी कड़ाई से वसूली बढ़ाई जाए।

बल्क वेस्ट जनरेटरों से संपर्क कर उनके परिसर से निकलने वाले कचरे का समुचित निस्तारण कराया जाए।

प्रत्येक वार्ड में 15-15 दिन पर पार्षद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हो।

नालियों में गोबर बहाने वाले गोपालकों के विरुद्ध चालान व जुर्माना किया जाए।

जिन वार्डों में अतिरिक्त वाहनों की जरूरत है, उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

कम वसूली करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी गई और कुछ सुपरवाइजरों को हटाकर नए लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

वार्डों को आदर्श और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नागरिकों को समय पर यूजर चार्ज अदा करने व स्वच्छता में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।


बैठक में नगर आयुक्त के साथ कई पार्षद, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, प्रमोद कुमार, जोनल प्रभारी ओ.पी. यादव, जोनल सफाई अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, सहप्रभारी एसबीएम दिनेश कुमार बिरौनिया, सफाई निरीक्षक आनंद कुमार और एसबीएम टीम उपस्थित रही।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.