गोरखपुर: मोबाइल छीनकर भाग रहे चार युवकों में दो गिरफ्तार, दो फरार : गगहा क्षेत्र में वाइक सवार युवकों ने छीनी मोबाइल, वाइक खराब होने पर ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
गोरखपुर (गगहा)। गगहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया-रकहट मार्ग पर शनिवार शाम करीब 6 बजे मोबाइल लूट की वारदात हुई। पकडपूरा निवासी शैलेश निषाद सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक ही वाइक पर सवार चार युवक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने शोर मचाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक असलहा लहराते हुए भाग निकले। इसी दौरान एक युवक ने गोबरहिया मोड़ पर दुकानदार को सूचना दी कि चार युवक मोबाइल छीनकर भाग रहे हैं। कुछ ही देर बाद चारों आरोपी वहां पहुंचे, लेकिन वाइक अचानक खराब हो गई।
वाइक खराब होने पर आरोपी पैदल ही लखनापार की ओर भागने लगे। सूचना पर जुटे दुकानदारों और ग्रामीणों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। इस बीच एक युवक ने असलहा निकाल लिया, जिससे ग्रामीण सहम गए और दो आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया।
इसी बीच हल्का प्रभारी एसआई दिनबंधु प्रसाद हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए दोनों आरोपियों को वाइक सहित थाने ले आए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़