गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में सतत महासफाई अभियान की शुरुआत, नगर आयुक्त ने किया श्रमदान : गांधी जयंती पर 156 घंटे सतत महासफाई अभियान की शुरुआत, नगर आयुक्त के नेतृत्व में श्रमदान

गोरखपुर | 27-Sep-2025 05:43 AM | 47 |
गोरखपुर
गांधी जयंती पर 156 घंटे सतत महासफाई अभियान की शुरुआत, नगर आयुक्त के नेतृत्व में श्रमदान

गोरखपुर। महात्मा गांधी की जयंती को समर्पित ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर नगर निगम ने सतत महासफाई अभियान का शुभारंभ किया। ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम मंगलवार को रामघाट, वार्ड संख्या-24, मत्स्येन्द्र नगर से शुरू हुआ। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुए इस श्रमदान कार्यक्रम में नगर निगम की टीम, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम कर्मियों और जनसहयोग से रामघाट पर सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने मिलकर श्रमदान करते हुए कचरे की सफाई और उसके निस्तारण का कार्य किया। इसी के साथ सभी जोनों में भी श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अभियान को गांधी जयंती, 2 अक्टूबर तक निरंतर दिन-रात चलाया जाएगा। नगर निगम ने सभी वार्डों में सफाई कार्य, कचरे का परिवहन और निस्तारण सुनिश्चित करने की तैयारी की है।

श्रमदान कार्यक्रम में उपसभापति पवन त्रिपाठी, पार्षद विजेंद्र अग्रहरी, अन्य पार्षद प्रतिनिधि, ब्रांड एंबेसडर निशा किन्नर, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी विनय पांडेय, जोनल अधिकारी ओ.पी. यादव, जोनल सफाई अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, सह प्रभारी अधिकारी एसबीएम दिनेश कुमार बिरौनिया और सफाई निरीक्षक आनंद कुमार सहित नगर निगम की आईईसी टीम व एसबीएम की एक्सपर्ट केपीएमजी टीम भी मौजूद रही।

स्थानीय नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य इस श्रमदान कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने न केवल सफाई कार्य में योगदान दिया, बल्कि जनता को स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक भी किया।

नगर आयुक्त ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ सफाई करना नहीं है, बल्कि लोगों में स्वच्छता को लेकर स्थायी आदत विकसित करना है। ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ कार्यक्रम से यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छ शहर बनाने में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

गौरतलब है कि ‘‘स्वच्छोत्सव थीम‘‘ पर आधारित यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। इसका मकसद गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के महत्त्व को रेखांकित करना और शहर को साफ-सुथरा बनाना है।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.