गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

कर्तव्य पथ पर गोरखपुर की बेटी का कथक, गणतंत्र दिवस पर रचेगा इतिहास : संगीत नाटक अकादमी के आमंत्रण पर राष्ट्रीय मंच पर श्रेयांशी श्रीवास्तव की प्रस्तुति

गोरखपुर | 19-Jan-2026 11:04 AM | 47 |
गोरखपुर
संगीत नाटक अकादमी के आमंत्रण पर राष्ट्रीय मंच पर श्रेयांशी श्रीवास्तव की प्रस्तुति

गोरखपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जब देश की राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर भारत की सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन होगा, तब उसी ऐतिहासिक मंच पर गोरखपुर की बेटी श्रेयांशी श्रीवास्तव का कथक संपूर्ण जनपद के गौरव और पहचान का प्रतीक बनेगा। श्रेयांशी का चयन राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए संगीत नाटक अकादमी द्वारा किया गया है, जो किसी भी शास्त्रीय कलाकार के लिए सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
गोरखपुर निवासी एवं प्रवीर आर्य की सुपुत्री श्रेयांशी श्रीवास्तव इस अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। कर्तव्य पथ जैसे ऐतिहासिक और वैश्विक मंच पर प्रस्तुति देना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि गोरखपुर की सांस्कृतिक चेतना और शास्त्रीय परंपरा की राष्ट्रीय पहचान भी है। यह क्षण जनपद के सांस्कृतिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।
श्रेयांशी की कथक साधना में शास्त्रीय अनुशासन के साथ भाव, लय और ताल का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उनके पद-संचालन में जहां घुंघरुओं की सधी हुई थाप होती है, वहीं भावाभिनय में भारतीय संस्कृति की आत्मा झलकती है। गणतंत्र दिवस की प्रस्तुति में उनका कथक केवल नृत्य नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और परंपरा का जीवंत मंचन होगा।
इस राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने से पूर्व श्रेयांशी श्रीवास्तव ने पर्यटन विभाग के आमंत्रण पर 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कथक की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों और आयोजकों से अत्यंत सराहना मिली। समुद्र की लहरों के बीच गूंजती उनकी घुंघरुओं की ध्वनि ने न केवल कथक की गरिमा को दर्शाया, बल्कि गोरखपुर की सांस्कृतिक सुगंध को देश के सुदूर द्वीपों तक पहुँचाया।
श्रेयांशी की यह उपलब्धि गोरखपुर के लिए इसलिए भी विशेष है, क्योंकि यह दर्शाती है कि निरंतर साधना, गुरु-शिष्य परंपरा में विश्वास और समर्पण से स्थानीय प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना सकती हैं। यह सफलता जनपद की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आई है।
इस गौरवपूर्ण चयन पर गोरखपुर का सांस्कृतिक और सामाजिक जगत हर्ष से अभिभूत है। गुरुजन, कला प्रेमी, शिक्षाविद, सामाजिक संगठन एवं नगरवासी एक स्वर में श्रेयांशी श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी को विश्वास है कि कर्तव्य पथ पर उनका कथक न केवल गोरखपुर, बल्कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश की कला परंपरा को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
गणतंत्र दिवस के दिन जब देश की नजरें कर्तव्य पथ पर होंगी, तब गोरखपुर की बेटी का यह कथक नृत्य राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का गौरवशाली स्वर बनेगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.