गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने 3 हजार सुरक्षा व सफाई कर्मियों को दिया “JCI कवच” : नगर निगम सदन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने की सराहना, कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा को बताया समाज का कर्तव्य

गोरखपुर | 15-Sep-2025 05:46 AM | 47 |
गोरखपुर
नगर निगम सदन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने की सराहना, कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा को बताया समाज का कर्तव्य

गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के तत्वावधान में चल रहे जेसी सप्ताह 2025 के चौथे दिन समाजहित में एक अनूठी पहल की गई। नगर निगम के तीन हजार सुरक्षा कर्मियों और सफाई मित्रों को “JCI कवच” (सुरक्षा जैकेट) वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम नगर निगम सदन हॉल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता गोरखपुर महानगर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने की। उन्होंने सफाई मित्रों को जैकेट वितरित किए और स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की ऐतिहासिक सफलता में उनके योगदान की सराहना की।

जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के अध्यक्ष जेसी आयुष गर्ग ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन कर्मियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है, जो समाज की सेवा में दिन-रात तत्पर रहते हैं।

वरिष्ठ अतिथि सौमित्र सर्राफ ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐश्प्रा ग्रुप के सहयोग से नगर निगम कर्मियों को दिया गया यह कवच समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है।

जेसी वीक कन्वेनर जेसीरेट कृति गर्ग, जेसीरेट अंकिता अग्रवाल, जेसी विकास स्वरूप और जेसी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में उपस्थित नगर निगम कर्मियों ने सुरक्षा कवच पाकर खुशी जताई। इस पहल से उन्हें कार्य के दौरान सुरक्षा और आत्मविश्वास मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन जेसीरेट कृति गर्ग ने किया तथा समापन पर संस्था के सचिव जेसी किशन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.