गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

16 साल बाद गोरखपुर में फिर गूंजेगी हॉकी लीग – ओपन पुरुष प्रतियोगिता का होगा आयोजन : जिला हॉकी संघ 20 सितम्बर से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान पर कराएगा टूर्नामेंट, विजेता को ₹21 हजार और उपविजेता को ₹11 हजार का पुरस्कार

गोरखपुर | 09-Sep-2025 10:55 AM | 47 |
गोरखपुर
जिला हॉकी संघ 20 सितम्बर से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान पर कराएगा टूर्नामेंट, विजेता को ₹21 हजार और उपविजेता को ₹11 हजार का पुरस्कार

गोरखपुर।
जनपद गोरखपुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए लगभग 16 वर्षों से बंद पड़ी गोरखपुर हॉकी लीग ओपन पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन एक बार फिर होने जा रहा है।

जिला हॉकी संघ गोरखपुर की ओर से यह टूर्नामेंट 20 सितम्बर 2025 को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित हॉकी एक्स्ट्रेटर एस मैदान पर शुरू होगा। जिला हॉकी संघ ने घोषणा की है कि अब यह प्रतियोगिता भविष्य में हर साल नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ₹21,000, उपविजेता टीम को ₹11,000 के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। मैच 11 साइड (16+1 खिलाड़ियों) के आधार पर खेले जाएंगे।

अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों—क्लब और कॉलेज स्तर—का पंजीकरण अनिवार्य होगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.