गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में यात्रियों का मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार : जीआरपी पुलिस ने तीन मोबाइल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए

गोरखपुर | 02-Sep-2025 08:27 PM | 47 |
गोरखपुर
जीआरपी पुलिस ने तीन मोबाइल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए

गोरखपुर। जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पीपल के पेड़ के पास से की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतराम साहनी पुत्र छोटकन साहनी निवासी बैकुंठपुर, थाना परसा मलिक, जिला महाराजगंज और प्रवेश डोम पुत्र जवाहर डोम निवासी नौका टोला, बगहा, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (370 बोर) बरामद किया है।

जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक सवी रत्न गौतम ने बताया कि आरोपी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, ट्रेनों और आउटर पर खड़ी गाड़ियों के आसपास घूमते थे। ये शातिर लुटेरे यात्रियों को अचानक हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे खर्च चलाने के लिए इस तरीके से मोबाइल चोरी और लूट की घटनाएँ अंजाम देते थे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.