गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

यातायात सुगमता को सीएम योगी की बड़ी सौगात, गोरखनाथ रोड पर 137.83 करोड़ का नया ओवरब्रिज तैयार : शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण, सोनौली मार्ग व गोरखनाथ मंदिर जाने वाले लाखों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

गोरखपुर | 19-Dec-2025 12:46 AM | 47 |
गोरखपुर
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण, सोनौली मार्ग व गोरखनाथ मंदिर जाने वाले लाखों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

गोरखपुर, 17 दिसंबर।
गोरखपुर शहर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखनाथ रोड पर नवनिर्मित गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक धर्मशाला–गोरखनाथ मंदिर मार्ग पर यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

गोरखनाथ मंदिर नाथपंथ का विश्वविख्यात धार्मिक केंद्र है। इसके साथ ही यही मार्ग सोनौली होते हुए नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक कनेक्टिविटी प्रदान करता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में यातायात दबाव लगातार बढ़ रहा था। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुराने ओवरब्रिज के समानांतर एक नए ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया।

धर्मशाला–गोरखनाथ मंदिर मार्ग पर लखनऊ–गोरखपुर रेलखंड के डोमिनगढ़ और गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के बीच स्थित क्रॉसिंग संख्या 162ए पर पहले से एक ओवरब्रिज मौजूद है। बढ़ते ट्रैफिक लोड के कारण इस ओवरब्रिज पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। अब नए ओवरब्रिज के निर्माण से आवागमन को दो भागों में विभाजित कर दिया गया है, जिससे आने और जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पुल उपलब्ध होंगे।

नए गोरखनाथ ओवरब्रिज के निर्माण पर कुल 137.83 करोड़ रुपये की लागत आई है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार के अनुसार यह दो लेन का ओवरब्रिज है, जिसकी कुल लंबाई 600.653 मीटर तथा चौड़ाई 7.50 मीटर है। इसमें रेलवे भाग की लंबाई 76 मीटर है। तकनीकी दृष्टि से यह पुल आधुनिक मानकों पर तैयार किया गया है।

ओवरब्रिज के चालू होते ही गोरखनाथ मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को पुराने पुल से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। विशेष रूप से सोनौली रोड, नौसढ़, जंगल कौड़िया और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इसके अलावा हर वर्ष मकर संक्रांति से प्रारंभ होने वाले एक माह तक चलने वाले गोरखनाथ मंदिर के प्रसिद्ध खिचड़ी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। मेले के दौरान इस मार्ग पर अत्यधिक भीड़ रहती है, ऐसे में दो ओवरब्रिज होने से यातायात नियंत्रण आसान हो जाएगा।

नया ओवरब्रिज अन्य ओवरब्रिजों से इसलिए भी अलग है क्योंकि इसके दोनों ओर व्यू कटर लगाए गए हैं। इससे पुल के आसपास स्थित घरों की निजता बनी रहेगी और वाहनों के शोर से भी लोगों को राहत मिलेगी। कुल मिलाकर यह ओवरब्रिज गोरखपुर के शहरी यातायात को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.