गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर के चार मंजिला होटल में भीषण आग, रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपे कर्मचारी की मौत; 12 करोड़ की बिल्डिंग जलकर राख : सुबह 5 बजे लगी आग तेजी से चारों मंजिलों में फैली, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने दो घंटे में पाया नियंत्रण; पूरे जिले में सभी होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

गोरखपुर | 17-Nov-2025 11:34 AM | 47 |
गोरखपुर
सुबह 5 बजे लगी आग तेजी से चारों मंजिलों में फैली, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने दो घंटे में पाया नियंत्रण; पूरे जिले में सभी होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

गोरखपुर। शहर के पॉश इलाके रामगढ़ताल में रविवार सुबह एक चार मंजिला होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह लगभग 5 बजे हुई, जब होटल के ग्राउंड फ्लोर से उठी आग कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग में फैल गई। देखते ही देखते आग ने इतनी भयावह रूप ले लिया कि चारों मंजिलें धुएं और लपटों में घिर गईं। घटना में होटल के कीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम (55), निवासी गोंडा, की दर्दनाक मौत हो गई।

होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। ऑपरेशन का नेतृत्व फायर स्टेशन इंचार्ज शांतनू कुमार यादव कर रहे थे। टीम ने भीतर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक होटल का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था। मौके पर मिले संकेतों के आधार पर शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

होटल की संरचना चार मंजिला थी। ग्राउंड फ्लोर पर मिठाई की दुकान, पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट, दूसरी मंजिल पर होटल रूम और तीसरी मंजिल पर बैंक्वेट हॉल था। आग लगने के दौरान दो कर्मचारी अंदर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, आग की लपटें फैलती देख एक कर्मचारी बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि कीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम घबराकर पहली मंजिल के बाथरूम में छिप गया। फायर टीम जब रेस्क्यू के दौरान पहली मंजिल पर पहुँची, तो बाथरूम में उसका शव मिला।

घटना में होटल की पूरी इमारत, जिसकी अनुमानित कीमत 10 से 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जलकर खाक हो गई। होटल मालिक मनोज शाही शहर के जाने-माने कैटर्स में से एक हैं, जिनका यह प्रमुख कॉमर्शियल सेटअप था। आग के बाद होटल परिसर के आसपास के क्षेत्रों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिले में सभी होटल, रेस्टोरेंट, फूड कॉम्प्लेक्स और बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा, फायर सेफ्टी उपकरण और एस्केप रूट की उपलब्धता की व्यापक जांच के लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों का नेतृत्व एसडीएम स्तर के अधिकारी करेंगे। नगर प्रशासन का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त निरीक्षण और सुरक्षा मानकों की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाएगी।

रामगढ़ताल के इस भीषण अग्निकांड ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और फायर विभाग को और अधिक सतर्कता बरतनी होगी।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.