गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर से अयोध्या-वाराणसी समेत कई शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें : राप्तीनगर में बन रहा हाईटेक चार्जिंग स्टेशन

गोरखपुर | 15-Mar-2026 07:05 PM | 47 |
गोरखपुर
राप्तीनगर में बन रहा हाईटेक चार्जिंग स्टेशन

गोरखपुर, 15 मार्च। उत्तर प्रदेश में सड़क परिवहन को अधिक सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लंबी दूरी के मार्गों पर भी डीजल बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पहल के तहत जल्द ही गोरखपुर कई प्रमुख शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है।
परिवहन विभाग की योजना के अनुसार गोरखपुर के दो प्रमुख बस स्टेशनों से कुल 20 नई इलेक्ट्रिक बसें अलग-अलग महत्वपूर्ण मार्गों पर संचालित की जाएंगी। इन बसों के जरिए यात्रियों को पर्यावरण के अनुकूल और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी।
प्रमुख शहरों के लिए चलेगी ई-बस सेवा
परिवहन निगम के अनुसार गोरखपुर से वाराणसी, अयोध्या, सोनौली (नेपाल सीमा), बलिया, तमकुहीराज और लार रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
परिवहन निगम को प्रथम चरण में 20 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं। इनमें से छह बसें वाराणसी के लिए चलेंगी, जिनमें तीन बसें गाजीपुर मार्ग और तीन बसें आजमगढ़ मार्ग से संचालित होंगी। इसके अलावा तीन बसें अयोध्या, तीन बलिया, तीन सोनौली, तीन तमकुहीराज और दो बसें लार रोड के लिए निर्धारित की गई हैं।
दो बस स्टेशनों से होगा संचालन
प्रारंभिक योजना के अनुसार 20 बसों में से नौ बसों का संचालन कचहरी बस स्टेशन से किया जाएगा, जबकि 11 बसें गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से चलाई जाएंगी। इस व्यवस्था से पूर्वांचल के विभिन्न शहरों और पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
बन रहा हाईटेक चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए राप्तीनगर क्षेत्र में हाईटेक ई-बस चार्जिंग स्टेशन लगभग बनकर तैयार हो चुका है। शेष कार्य इसी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन चालू होते ही इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार अयोध्या, वाराणसी और सोनौली जैसे प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चलने से यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त यात्रा मिलेगी। साथ ही ईंधन की बचत से परिवहन निगम को आर्थिक लाभ भी होगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.