गोरखपुर में डुप्लीकेट टाटा नमक के गोदाम पर छापेमारी : फर्जी रैपर में नमक, चाय पत्ती और फेवीक्विक भरकर कमा रहे थे लाखों रुपए, राजघाट पुलिस और कंपनी टीम की संयुक्त कार्रवाई
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में डुप्लीकेट टाटा नमक बनाने का गोरखधंधा पकड़ा गया। कंपनी को लगातार सूचना मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर टाटा ब्रांड के नमक को फर्जी रैपर में पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर शनिवार को राजघाट पुलिस और टाटा कंपनी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापे के दौरान मौके से टाटा ब्रांड का भारी मात्रा में फर्जी रैपर बरामद हुआ। यही नहीं, टीम को टाटा कंपनी की चाय पत्ती और फेवीक्विक भी नकली रैपर में भरी हुई मिली।
फिलहाल, पुलिस और कंपनी की टीम ने सभी माल जब्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी टाटा नमक और चाय पत्ती को फर्जी रैपर में तैयार कर सप्लाई किया जा रहा था, जो कॉपीराइट का गंभीर उल्लंघन है। इसी आधार पर पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की गई है।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़