गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में सनसनी : क्लब संचालक के बेटे अमरीश श्रीवास्तव ने फार्महाउस में खुद को गोली मारी

गोरखपुर | 24-Apr-2026 01:43 PM | 47 |
गोरखपुर
क्लब संचालक के बेटे अमरीश श्रीवास्तव ने फार्महाउस में खुद को गोली मारी

*गोरखपुर क्लब संचालक के पुत्र अमरीश श्रीवास्तव ने की आत्महत्या, फार्महाउस में मचा हड़कंप* गोरखपुर। 

गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के पुत्र अमरीश श्रीवास्तव (40) ने शुक्रवार सुबह कुस्मही स्थित अपने फार्महाउस पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अमरीश सुबह करीब 10 बजे अपनी फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचे थे। कुछ देर बाद वह मोबाइल पर बात करते हुए ऊपरी मंजिल की ओर गए, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां अमरीश मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। अमरीश श्रीवास्तव पार्क रोड के निवासी थे। वह टेंट हाउस और ठेकेदारी के कारोबार से जुड़े थे। दिग्गज नेताओं और वीवीआईपी कार्यक्रमों में उनकी कंपनी एके टेंट हाउस का विशेष नाम माना जाता था। कुस्मी में उनका तीन मंजिला फार्महाउस है, जहां यह घटना हुई। अमरीश हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री भी चुने गए थे। उनके निधन की खबर से शहर के सामाजिक, व्यावसायिक और कायस्थ समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.