गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गौड़धैया नाला अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई तेज : सदर तहसील प्रशासन की मौजूदगी में हटाए जा रहे कब्जे

गोरखपुर | 07-Nov-2025 09:59 AM | 47 |
गोरखपुर
सदर तहसील प्रशासन की मौजूदगी में हटाए जा रहे कब्जे

गोरखपुर। शहर के सौंदर्यकरण और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने गौड़धैया नाला पर हो रहे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर तहसील प्रशासन की टीम मौके पर रहकर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज गति से चला रही है।

एडीएम सदर दीपक गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शाहपुर जेल बाईपास रोड क्षेत्र में नाले पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस कार्रवाई में कानूनगो, लेखपाल और पुलिस बल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चल रही 474.42 करोड़ रुपये की गौड़धैया नाला जीर्णोद्धार परियोजना के अंतर्गत नाले, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण कार्य जारी है। परियोजना के पूर्ण होने पर लगभग साढ़े तीन लाख आबादी को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 9.20 किमी लंबा पक्का नाला, 38 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, 18 किमी इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन और 16 कल्वर्ट के निर्माण का काम तेजी से जारी है। 16 में से 9 कल्वर्ट बन चुके हैं, जबकि 6 किमी सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है।

एडीएम सदर दीपक गुप्ता ने बताया कि मानसून समाप्त होते ही निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। लक्ष्य है कि दिसंबर माह के अंत तक नाला और एसटीपी का कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से नाले के केचमेंट एरिया में आने वाली कॉलोनियों में जलभराव की समस्या समाप्त होगी और शोधित पानी को रामगढ़ताल में प्रवाहित किया जाएगा।

सदर तहसील प्रशासन की सक्रियता से अब गौड़धैया नाला के सौंदर्यकरण और जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। परियोजना पूरी होने पर यह क्षेत्र न केवल जलभराव-मुक्त होगा बल्कि शहर के स्वच्छ और टिकाऊ नगरीय विकास की दिशा में एक मिसाल भी बनेगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.