गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी से और खुशहाल होंगे किसान : कामेश्वर सिंह : योगी सरकार का 30 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य बढ़ाने का निर्णय ऐतिहासिक — किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प होगा साकार

गोरखपुर | 31-Oct-2025 01:43 AM | 47 |
गोरखपुर
योगी सरकार का 30 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य बढ़ाने का निर्णय ऐतिहासिक — किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प होगा साकार

गोरखपुर, 29 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में प्रति कुंतल 30 रुपये की बढ़ोत्तरी को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी और वे और अधिक खुशहाल होंगे।

गोरखपुर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती बसपा और सपा सरकारों में किसानों की घोर उपेक्षा की गई थी। “तब 21 चीनी मिलें औने-पौने दाम पर बेच दी गई थीं और किसानों को समय से भुगतान नहीं मिलता था,” उन्होंने कहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर सरकारें निरंतर प्रयासरत हैं। योगी सरकार के साढ़े आठ साल के कार्यकाल में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश कर छह बंद चीनी मिलों को पुनः चालू किया गया, चार नई चीनी मिलें स्थापित की गईं और 42 मिलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाई गई।

श्री सिंह ने बताया कि अब तक योगी सरकार ने 85 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी की है, जिसमें नवीनतम पेराई सत्र 2025–26 के लिए 30 रुपये की वृद्धि शामिल है। इस निर्णय के बाद अगेती प्रजातियों पर किसानों को 400 रुपये प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति के गन्ने पर 390 रुपये प्रति कुंतल का भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में लिए गए इन निर्णयों का परिणाम है कि चीनी मिलों की संख्या में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है, जबकि गन्ना बुवाई क्षेत्रफल में पहला स्थान प्राप्त है। इस बढ़ोत्तरी से किसानों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान मिलेगा।

पत्रकार वार्ता में भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.