गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में पूर्व मंत्री गंगा निषाद पर जानलेवा हमला, सिर फूटा : जमीन विवाद में पूर्व मंत्री गंगा निषाद पर हमला, हथौड़े और ईंट-पत्थर से वार

गोरखपुर | 15-May-2026 06:43 PM | 47 |
गोरखपुर
जमीन विवाद में पूर्व मंत्री गंगा निषाद पर हमला, हथौड़े और ईंट-पत्थर से वार


गोरखपुर। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में गुरुवार सुबह पूर्व मंत्री गंगा निषाद पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए इस हमले में पूर्व मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार 14 मई की सुबह करीब 8 बजे गंगा निषाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंच गए और कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हमलावरों ने पूर्व मंत्री पर ईंट-पत्थर तथा हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में उनकी बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। अचानक हुए हमले से वह जमीन पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए।
घटना के समय घर के अंदर मौजूद परिजन शोर सुनकर बाहर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घायल अवस्था में गंगा निषाद को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि हमला पूरी तरह सुनियोजित था और आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से वार किया।
घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पहले नींव खोदने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। मामले में गंगा निषाद के बेटे सुरेंद्र निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी श्रीभागवत निषाद, उनके बेटे अजय निषाद, विजय निषाद सहित कुछ अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। गुलरिहा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि गंगा निषाद, पूर्व मंत्री दिवंगत जमुना निषाद के भाई हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.