गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित : गोरखपुर में ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर | 27-Sep-2025 06:05 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर में ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर। ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम व न्याय पंचायत भौराबारी, ब्लॉक-कैम्पियरगंज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, गोरखपुर द्वारा किया गया।

प्रभारी रामहर्ष प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण और फल-सब्जी संरक्षण के विषय में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने विभाग से प्राप्त कॉपी, किताब, फोल्डर और पेन प्रशिक्षुओं में वितरण कर प्रशिक्षण की औपचारिक शुरुआत की।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित विषय विशेषज्ञ ने उद्योग लगाने की प्रक्रिया और खाद्य प्रसंस्करण की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, फल और सब्जियों के संरक्षण के आधुनिक तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि किस प्रकार वे अपने घर या गांव में छोटे पैमाने पर उद्योग स्थापित कर आर्थिक स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

अधीक्षक राजकीय उद्यान गोरखपुर ने पीएमएफएमई योजना के तहत उद्योग स्थापित करने और अनुदान प्राप्त करने की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि इस योजना के तहत उन्हें आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि उन्हें अब खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़ी जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने में सक्षम होंगे।

प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र रामहर्ष प्रसाद ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को उद्योग लगाने और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिल सके।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और महिला एवं युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.