गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पुरानी पेंशन की मांग पर आंदोलनरत शिक्षकों-कर्मचारियों पर FIR : विरोध में कार्यस्थलों पर जलाई गई प्रतियां

गोरखपुर | 04-Dec-2025 03:31 AM | 47 |
गोरखपुर
विरोध में कार्यस्थलों पर जलाई गई प्रतियां

गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सक्रिय अटेवा पेंशन बचाओ मंच और NMOPS (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर 25 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए धरना-प्रदर्शन के बाद दर्ज की गई FIR के विरोध में आज गोरखपुर के सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने कार्यस्थलों पर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने FIR की प्रतियां जलाकर सरकार के निर्णय के प्रति अपना आक्रोश जताया।

इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता अटेवा गोरखपुर के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में बेहद चिंताजनक स्थिति है कि जब कर्मचारी अपनी समस्याओं और मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना चाहते हैं, तो उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दबाव बनाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई पेंशन व्यवस्था से कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो रहा है और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है।

दूबे ने कहा कि जब कर्मचारी नई दिल्ली में रामलीला मैदान की मांग कर रहे थे, तब उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई, लेकिन इसके बाद सरकार द्वारा झूठा केस दर्ज कर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करार देते हुए गंभीर शब्दों में निंदा की।

संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी सरकार के कदम को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि FIR दर्ज करके पुरानी पेंशन आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। उनका कहना था कि कर्मचारियों की एकजुटता और बढ़ती जागरूकता से यह आंदोलन और मजबूत होगा।

प्रदर्शन में उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली उनकी प्राथमिक मांग है और इसे पूरा कराने के लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि FIR जैसी कार्रवाई सिर्फ आंदोलन को और तेज करने का काम करेगी।

इस कार्यक्रम में सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष पाठक, राजकुमार, अवनींद्र कुमार सिंह, शिव प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अर्जुन गुप्ता, विरेंद्र प्रसाद, सुरेश कुमार भारती, विजय कुमार कुशवाह, दिलीप कुमार, पूनम, यादवेन्द्र यादव, मेवा लाल मौर्य, शमशेर सिंह, वरुण दूबे सहित विभिन्न विभागों के अनेक कर्मचारी एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

शिक्षक-कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली तक यह संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जिलेभर में आज हुए इस विरोध प्रदर्शन ने पुरानी पेंशन आंदोलन की मजबूती को एक बार फिर सामने रखा है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.