गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर: ड्रीम सिटी डिज़नी लैण्ड मेले में विशाल भंडारे का आयोजन : मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं और नागरिकों की भीड़

गोरखपुर | 02-Jun-2026 06:50 PM | 47 |
गोरखपुर
मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं और नागरिकों की भीड़

गोरखपुर। कचहरी क्लब मैदान में चल रहे ड्रीम सिटी डिज़नी लैण्ड मेले में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर परंपरागत रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में महानगर के सैकड़ों नागरिकों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की।
मेले के आयोजक पप्पू सिंह पहलवान ने बताया कि ड्रीम सिटी डिज़नी लैण्ड मेला पिछले एक माह से कचहरी क्लब मैदान में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष बड़े मंगलवार के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य स्तर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन के दौरान मेले का पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
मेला प्रबंधक तापस कुमार दत्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मेला प्रांगण में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और मेले में उपलब्ध विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लें।
भंडारे के सफल आयोजन में मेले के सभी दुकानदारों, कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर ड्रीम सिटी डिज़नी लैण्ड मेले के समस्त दुकानदार, स्टाफ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.