गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर विवि के डॉ. अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय सम्मान : Royal Society of Chemistry की पत्रिका PCCP ने 2025 Emerging Investigators Themed Issue में किया चयन, विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण

गोरखपुर | 11-Sep-2025 10:13 PM | 47 |
गोरखपुर
Royal Society of Chemistry की पत्रिका PCCP ने 2025 Emerging Investigators Themed Issue में किया चयन, विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। विश्वप्रसिद्ध Royal Society of Chemistry की पत्रिका Physical Chemistry Chemical Physics (PCCP) ने उन्हें अपने आगामी विशेषांक “2025 PCCP Emerging Investigators Themed Issue” के लिए चयनित किया है।

यह विशेषांक दुनिया के उभरते हुए वैज्ञानिकों और युवा शोधकर्ताओं के उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शित करता है। डॉ. श्रीवास्तव को PCCP Editorial Board द्वारा "Emerging Investigator" के रूप में आमंत्रित किया गया है। इससे उन्हें वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में विशेष पहचान मिली है।

डॉ. श्रीवास्तव इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा Outstanding Researcher Award 2025 दिया गया, वहीं 2022 में नासी युवा वैज्ञानिक प्लेटिनम अवार्ड और भारतीय विज्ञान अकादमी, बैंगलोर की एसोसिएटशिप भी प्राप्त है।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बधाई देते हुए कहा कि, “यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। डॉ. अम्बरीष जैसे युवा वैज्ञानिक गोरखपुर विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित कर रहे हैं।”

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.