गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में शिक्षा व युवाओं की भूमिका अहम : कुलपति प्रो. पूनम टंडन : गोरखपुर विश्वविद्यालय में “शताब्दी संकल्प @ 2027” संवाद कार्यक्रम, विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर छात्रों और विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

गोरखपुर | 11-Sep-2025 10:19 PM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर विश्वविद्यालय में “शताब्दी संकल्प @ 2027” संवाद कार्यक्रम, विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर छात्रों और विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “शताब्दी संकल्प @ 2027” के अंतर्गत विकसित भारत - विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत - आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि “समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने में शिक्षा संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा राज्य के विकास का सबसे अहम घटक है और युवा ही परिवर्तन के वास्तविक वाहक हैं।”

विशेषज्ञों ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 तीन प्रमुख बिंदुओं पर आधारित है – समग्र विकास, आर्थिक नेतृत्व और सांस्कृतिक पुनर्जागरण। इसमें कृषि, औद्योगिक विकास, आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुशासन जैसे 12 सेक्टरों को चिन्हित किया गया है।

संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने छात्रों से संवाद किया। अतिथियों में देश दीपक वर्मा (IAS), रामकृष्ण यादव (IRS), विनय कृष्ण मिश्र (IFS), डॉ. बी.एन. सिंह, डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. उपेंद्र व सुहास एल.वाई. शामिल रहे। सभी ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की सफलता की कुंजी बताया।

छात्रों ने भी अपने विचार रखे। एमबीए छात्र आशीष मिश्रा ने कहा कि “हमें केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर ही नहीं, उसके रखरखाव और सामाजिक जागरूकता पर भी ध्यान देना चाहिए।” वहीं छात्र शिवाजी ने नीतियों के प्रबंधन में नई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक शुक्ल ने कहा कि विकास मॉडल में भारतीयता की झलक दिखनी चाहिए। भारतीय संस्कृति और परिवार का मूल्य दुनिया को प्रेरित कर सकता है।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. विनीता पाठक और मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरेश रहे। संचालन डॉ. अमित कुमार उपाध्याय ने किया तथा आभार कुलसचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.