गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

डी.डी.यू. गोरखपुर विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा: छात्रों ने जिला कारागार और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का किया विशेष भ्रमण” : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम

गोरखपुर | 23-Sep-2025 11:41 PM | 47 |
गोरखपुर
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर – 2 अक्टूबर 2025) के तहत आज छात्रों के लिए एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जेल अधीक्षक डी.के. पांडेय और जेलर अरुण कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में गोरखपुर जिला कारागार का दौरा किया।

कार्यक्रम महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल की प्रेरणा तथा कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रो. दिव्या रानी सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया और संचालन किया।

भ्रमण के दौरान छात्रों को कारागार की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इनमें शैक्षिक कक्षाएँ शामिल हैं, जो बंदियों को साक्षर बनाने और उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु आयोजित की जाती हैं। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत सिलाई-कढ़ाई, बढ़ईगिरी, बुनाई, पेंटिंग और कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है, ताकि रिहाई के बाद कैदी आत्मनिर्भर बन सकें।

स्वच्छता और स्वास्थ्य पहल के तहत कारागार परिसर में योग, ध्यान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में कविता-पाठ, भजन-कीर्तन, रंगमंच और उत्सव आधारित कार्यक्रम शामिल हैं। कैदियों द्वारा तैयार कपड़े, हस्तशिल्प और खाद्य सामग्री स्थानीय बाजार और सरकारी संस्थानों में आपूर्ति की जाती है।

छात्रों ने महिला बैरक का निरीक्षण भी किया और महिला कैदियों तथा उनके बच्चों से संवाद किया। छह वर्ष तक के बच्चे अपनी माताओं के साथ कारागार में रह सकते हैं और उन्हें शिक्षा हेतु विशेष केंद्र भेजा जाता है।

कारागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे कैदी दूरस्थ अदालत सुनवाई में भाग ले सकते हैं। लाइब्रेरी और स्वास्थ्य क्लिनिक भी चलाए जाते हैं, जहाँ डॉक्टर नियमित रूप से विज़िट करते हैं।

छात्रों ने कैदियों से संवाद कर उनके अनुभव सुने। कई कैदियों ने बताया कि शिक्षा और प्रशिक्षण उनके जीवन को सुधारने और समाज में सम्मानजनक पहचान पाने का माध्यम बन रहे हैं। विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक गार्गी पांडेय और एम.एससी. फूड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राएँ भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.