शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में मनाया गया स्काउट और गाइड स्थापना दिवस कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने रोवर्स एवं रेंजर्स को नारी शक्ति और सेवा भाव का संदेश दिया

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने रोवर्स एवं रेंजर्स को नारी शक्ति और सेवा भाव का संदेश दिया
gorakhpur-news

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था के तत्वावधान में रोवर्स एवं रेंजर्स विभाग द्वारा संगठन का 75वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति प्रो. पूनम टंडन मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत बेडेन पावेल और लेडी बेडेन पावेल के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें सभी रोवर्स एवं रेंजर्स ने भाग लिया।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन को स्कार्फ पहनाकर और स्थापना दिवस स्टिकर लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। इसी प्रकार कुलसचिव, वित्त अधिकारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रति कुलपति और जिला मुख्य आयुक्त को भी स्थापना दिवस स्टिकर लगाया गया।

अपने उद्बोधन में कुलपति ने कहा कि “स्काउट और गाइड संगठन समाज में अनुशासन, सेवा और निष्ठा के भाव को मजबूत बनाता है। रोवर्स एवं रेंजर्स को ‘नारी शक्ति’ और ‘मिशन शक्ति’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।” उन्होंने बताया कि स्काउटिंग की शुरुआत पहले केवल एंग्लो-इंडियन बच्चों के लिए हुई थी, लेकिन 1910 में भारतीय लड़कों और 1911 में लड़कियों के लिए इसका विस्तार किया गया। आजादी के बाद 1950 में विभिन्न स्काउटिंग और गाइडिंग संस्थाओं का एकीकरण कर “द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स” नाम से राष्ट्रीय संगठन की स्थापना की गई, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. शरद कुमार मिश्र ने कहा कि “स्काउटिंग की शुरुआत वर्ष 1907 में लॉर्ड बेडेन पावेल द्वारा की गई थी। स्थापना दिवस संगठन की सेवा भावना, सत्यनिष्ठा, नेतृत्व और समुदाय सेवा के मूल्यों का स्मरण कराता है।” उन्होंने सभी रोवर्स और रेंजर्स को समाज सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त सूरज चन्द ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंशु गुप्ता, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. रंजनलता, डॉ. अरुधति सिंह, रोहित सैनी, ऋतुराज कुशवाहा, शिवा कुमार, मानुस कसेरा, विशाल यादव, नंदिनी सैनी, सेजल साहनी सहित बड़ी संख्या में रोवर्स और रेंजर्स उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज