Gorakhpur, गोरखपुर: कलेक्ट्रेट से एसी एग्जास्ट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद – PHM NEWS
home banner
गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर: कलेक्ट्रेट से एसी एग्जास्ट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद : थाना कैंट पुलिस ने चोरी गया वोल्टास एसी एग्जास्ट किया बरामद, मुकदमे में बढ़ाई गई धाराएं

गोरखपुर
थाना कैंट पुलिस ने चोरी गया वोल्टास एसी एग्जास्ट किया बरामद, मुकदमे में बढ़ाई गई धाराएं

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से एसी का एग्जास्ट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वोल्टास कंपनी का एसी एग्जास्ट भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 की रात कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में लगे एयर कंडीशनर के पाइप को काटकर अज्ञात चोर एसी का एग्जास्ट चुरा ले गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल पुत्र इलताफ अली निवासी कुलपति आवास, शिवगंगा कॉलोनी, थाना कैंट, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से चोरी किया गया वोल्टास कंपनी का एसी एग्जास्ट बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक घनश्याम उपाध्याय (चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट), उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह (चौकी प्रभारी बेतियाहाता), कांस्टेबल जान सिंह, सुनील यादव, राजीव तथा मनोज चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अन्य खबरें

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

रामगढ़ताल में बनेगा ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट : जीडीए को मिली स्टेट वेटलैंड कमेटी की मंजूरी

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.