गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का सीएम योगी करेंगे शिलान्यास : 700 करोड़ के निवेश से 1200 रोजगार, गीडा को 2251 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं की सौगात

गोरखपुर | 02-Sep-2025 08:43 PM | 47 |
गोरखपुर
700 करोड़ के निवेश से 1200 रोजगार, गीडा को 2251 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं की सौगात

गोरखपुर, 1 सितम्बर। मल्टीनेशनल कंपनी पेप्सिको के बाद अब कोका-कोला का बॉटलिंग प्लांट भी गोरखपुर में स्थापित होने जा रहा है। यह प्लांट अमृत बॉटलर्स द्वारा 700 करोड़ रुपये के निवेश से गीडा के सेक्टर 27 में लगाया जाएगा। भूमि पूजन और शिलान्यास 4 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों संभावित है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री गोरखपुर को कुल 2251 करोड़ रुपये की औद्योगिक और विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें शामिल हैं—

प्लास्टिक पार्क में 120 करोड़ रुपये से बनी तीन इकाइयों का लोकार्पण।

सेक्टर 27 में 640 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन इकाइयों का शिलान्यास।

औद्योगिक भूमि एवं आवासीय योजना (कालेसर सेक्टर 11) के आवंटन पत्रों का वितरण।

सीईटीपी और सीपेट का शिलान्यास।

281 करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास।


औद्योगिक निवेश की नई मंज़िल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गीडा देश के प्रमुख इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। बीते पाँच वर्षों में करीब 10,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं और मौजूदा वित्तीय वर्ष में 5800 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव आए हैं।

पेप्सिको की फ्रेंचाइज़ी वरुण बेवरेजेज पहले ही 1100 करोड़ रुपये के निवेश से गीडा में बॉटलिंग प्लांट स्थापित कर चुकी है। अब कोका-कोला का यह प्लांट 40 एकड़ भूमि पर लगेगा, जिसकी शुरुआती क्षमता 3000 बोतल प्रति दिन होगी। यहाँ थम्सअप, फैंटा, स्प्राइट, माजा और किनले ब्रांड का उत्पादन होगा।

इस प्रोजेक्ट से करीब 1200 लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

प्लास्टिक पार्क की उपलब्धियां

गीडा का 88 एकड़ में विकसित प्लास्टिक पार्क देश का सबसे सफल प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यहाँ अब तक करीब पाँच दर्जन यूनिट्स को जमीन आवंटित हो चुकी है। आगामी लोकार्पण में टेक्नोप्लास्ट पैकेजिंग प्रा.लि. (96 करोड़ निवेश, 250 रोजगार), ओमफ्लैक्स इंडस्ट्रीज (17 करोड़ निवेश) और गजानन पाली प्लास्ट (7 करोड़ निवेश) की इकाइयों को शामिल किया गया है।

अन्य सौगातें

APL अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, ग्रीनटेक भारत प्रा.लि. (SLMG ग्रुप) और कपिला कृषि उद्योग की तीन इकाइयों का शिलान्यास (640 करोड़ का निवेश)।

सीपेट स्किल ट्रेनिंग सेंटर व कॉमन फैसिलिटी सेंटर (16 करोड़ रुपये, 5 एकड़ भूमि आवंटित)।

सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का शिलान्यास (93.52 करोड़, 4 MLD क्षमता)।

281 करोड़ रुपये की अवस्थापना परियोजनाएं जिनमें सड़क, नाली, पुलिया, स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था शामिल हैं।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.