पद्मश्री विश्वनाथ तिवारी के आवास पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री ने साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष को ढांढस बंधाया, सांसद रविकिशन भी रहे मौजूद
गोरखपुर, 4 सितंबर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम पद्मश्री साहित्यकार और साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी के आवास पहुंचे। उन्होंने प्रो. तिवारी की दिवंगत पत्नी दुर्गावती तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
दुर्गावती तिवारी का निधन मंगलवार की रात हुआ था। गोरखा वार मेमोरियल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सीधे बेतियाहाता स्थित प्रो. तिवारी के आवास पहुंचे। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रो. तिवारी व परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल भी मौजूद रहे।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़