महेंद्र प्रताप मिश्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि : भरोहिया ब्लॉक के मड़हा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, परिजनों को ढांढस बंधाया
गोरखपुर, 4 सितंबर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भरोहिया ब्लॉक क्षेत्र के मड़हा गांव पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधान और श्रीगोरक्षपीठ के अनन्य अनुयायी स्वर्गीय महेंद्र प्रताप मिश्रा के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
महेंद्र प्रताप मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद 27 अगस्त को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया और महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से आत्मीय संवाद कर उन्हें ढांढस भी बंधाया।
इस मौके पर सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव सहित परिजन अरविंद मिश्रा, मुकुट मिश्रा, अंकुर, अनिल, प्रसन्न आदि उपस्थित रहे।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़