गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर | 11-Jul-2026 07:28 PM | 47 |
गोरखपुर
35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (12 जुलाई) को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ करेंगे। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मुख्यमंत्री सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप तथा आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष रिकॉर्ड 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री योगी लिंक एक्सप्रेसवे के समीप पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल और बरगद) का पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद आरकेबीके के निकट ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
इस वर्ष प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य के तहत गोरखपुर जिले को 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान में कुल 27 विभागों की भागीदारी रहेगी, जिसमें सबसे अधिक लक्ष्य वन विभाग को दिया गया है।
प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी पौधशालाओं में गुणवत्तायुक्त पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। रोपण स्थलों पर गड्ढों की खुदाई, टॉप सॉयल की व्यवस्था, पौध संरक्षण तथा अन्य आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं ताकि पौधों की उत्तरजीविता बेहतर बनी रहे।
इन विभागों को मिला एक लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग – 19,37,000 पौधे
ग्राम विकास विभाग – 18,61,000 पौधे
कृषि विभाग – 5,76,000 पौधे
उद्यान विभाग – 2,85,000 पौधे
पर्यावरण विभाग – 2,38,000 पौधे
पंचायती राज विभाग – 2,02,000 पौधे
राजस्व विभाग – 1,43,000 पौधे

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.