गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान : मुख्यमंत्री : जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर | 28-Jan-2026 10:44 AM | 47 |
गोरखपुर
जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर, 27 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने फरियाद लेकर आए लोगों से आत्मीयता से बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी पीड़ित को घबराने की आवश्यकता नहीं है, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
सोमवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास किया। मंगलवार सुबह मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। वे हर व्यक्ति से पूछते रहे — “कहां से आए हैं, क्या समस्या है?”
मुख्यमंत्री ने लोगों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र ध्यानपूर्वक पढ़े और मौके पर मौजूद अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कुछ लोगों ने जमीन कब्जे की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
गंभीर बीमारियों के इलाज में मिलेगी आर्थिक मदद
जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज में धन की कमी बाधा नहीं बनेगी। सरकार जरूरतमंदों को पूरा सहयोग देगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों से इलाज का इस्टीमेट शीघ्र प्राप्त कर शासन को भेजा जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बच्चों से आत्मीय संवाद
जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों से मुख्यमंत्री ने विशेष स्नेह दिखाया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और उन्हें चॉकलेट भी भेंट की। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देख कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक हो उठा।
मंदिर प्रवास के दौरान गोसेवा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरानुसार रही। सुबह उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर श्रद्धा अर्पित की। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे और गोसेवा की।
मुख्यमंत्री ने गोवंश को नाम लेकर पुकारा। गोवंश के पास आने पर उन्होंने स्नेहपूर्वक उन्हें दुलारा और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। गोशाला में मौजूद एक मोर भी उनके पास आ गया। मुख्यमंत्री उसे ‘पुंज’ नाम से पुकारते हैं। उन्होंने मोर को भी अपने हाथों से दाना खिलाया।
जनता दर्शन और मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की सादगी और आत्मीयता ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर अपनी बात रखने का अवसर उन्हें भरोसा देता है कि शासन उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.