दिव्यांगजन में अनेक प्रतिभाएं, निखारने को चाहिए योजक : मुख्यमंत्री योगी : मारवाड़ी युवा मंच के तीन दिवसीय कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के समापन समारोह में बोले सीएम, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांगजन में अनेक प्रतिभाएं छिपी होती हैं, बस जरूरत होती है एक ऐसे योजक की जो उनकी प्रतिभा को निखार सके। किसी कारणवश दिव्यांग हुए व्यक्तियों में ईश्वर विशेष गुण प्रदान करता है। यदि उन्हें समाज का संबल मिल जाए तो वे समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं।
सीएम योगी मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दिव्यांगजन को कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल जैसे उपकरणों का वितरण अत्यंत सराहनीय है। यह कार्य ईश्वर की सर्वोत्तम सेवा है और पितृपक्ष में पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है।
उन्होंने कहा कि इतिहास ऐसे अनेक उदाहरणों से भरा है जहां दिव्यांगजन ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचीन काल के महर्षि अष्टावक्र और मध्यकालीन कवि सूरदास इसका प्रमाण हैं।
सीएम ने आह्वान किया कि यदि समाज के अन्य लोग और संस्थाएं भी इस तरह से दिव्यांगजनों के लिए कार्य करें तो राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत की राह प्रशस्त होगी।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी मयंक अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़