गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सीएम योगी की बच्चों से अपील — स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश : गोरखपुर विश्वविद्यालय में पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ अच्छी पुस्तकें होती हैं व्यक्ति की सच्ची साथी, युवाओं में स्मार्टफोन की लत से बढ़ रहा विचलन।

गोरखपुर | 02-Nov-2025 11:16 PM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर विश्वविद्यालय में पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ अच्छी पुस्तकें होती हैं व्यक्ति की सच्ची साथी, युवाओं में स्मार्टफोन की लत से बढ़ रहा विचलन।
गोरखपुर, 1 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) परिसर में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। यह मेला नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और डीडीयू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 9 नवंबर तक चलेगा। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से संवाद किया, उन्हें पुस्तकें भेंट कीं और कहा कि अच्छी पुस्तकें व्यक्ति की सच्ची साथी और मार्गदर्शक होती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्टफोन की अति-निर्भरता युवाओं में अवसाद और विचलन का कारण बन रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्मार्टफोन पर समय व्यर्थ करने की बजाय अच्छी पुस्तकों में निवेश करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक एग्जाम वारियर्स का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि यह छात्रों के लिए उपयोगी मार्गदर्शक है। पुस्तकें न केवल परीक्षा में सहायक होती हैं बल्कि जीवन के कठिन समय में भी दिशा दिखाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर की भूमि साहित्यिक और आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध है। गीता प्रेस पिछले 100 वर्षों से धर्म और संस्कृति के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद, फिराक गोरखपुरी, प्रो. विश्वनाथ त्रिपाठी और हाल ही में दिवंगत साहित्यकार श्रीराम दरस मिश्र का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार “When Citizen Reads, Country Leads” आज भी प्रासंगिक हैं। जब नागरिक पढ़ने की आदत विकसित करते हैं तभी राष्ट्र आगे बढ़ता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्यभर में पुस्तकालयों का जाल बिछा रही है। प्रदेश की 57,600 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों के साथ पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं। 1.36 लाख प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकालय और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है ताकि बच्चों में पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहन मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकें नई प्रेरणा देती हैं और विचारों को दिशा प्रदान करती हैं। आने वाले नौ दिनों तक यह मेला 200 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से पाठकों को विभिन्न विषयों की पुस्तकों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा एनबीटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देवोत्थान एकादशी के शुभ दिन पर इस महोत्सव की शुरुआत प्रदेश के लिए शुभ संकेत है।

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ला, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, श्रवण निषाद, प्रो. पूनम टंडन, एनबीटी के चेयरमैन मिलंद मराठे, युवराज मलिक सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.