शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग गोरखपुर जिले के एसआईआर कार्यों की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा को दिए निर्देश

गोरखपुर जिले के एसआईआर कार्यों की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा को दिए निर्देश
gorakhpur-news

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को लखनऊ से राज्यभर के जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में गोरखपुर जिले से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दीपक मीणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त) विनीत कुमार सिंह तथा सभी उप जिलाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

बैठक का मुख्य विषय आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्यक्रम की प्रगति रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गोरखपुर जिले की समीक्षा करते हुए कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता से पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ना चाहिए, वहीं जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है या जिन्होंने निवास स्थान बदला है, उनके नामों को नियमानुसार हटाया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि गणना प्रपत्र (Enumeration Form) समय पर सभी बीएलओ को उपलब्ध कराए जाएं ताकि वे घर-घर जाकर सत्यापन कर सकें। उन्होंने निर्देशित किया कि बीएलओ प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर फॉर्म भरें और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गोरखपुर से जुड़े अधिकारियों में एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, एसडीएम चौरीचौरा कुंवर सचिन सिंह, एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक, एसडीएम सहजनवा केशरी नंदन तिवारी, एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह, एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह और एसडीएम गोला अमित जायसवाल उपस्थित रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक एसडीएम अपने क्षेत्र के सुपरवाइजरों और बीएलओ से लगातार संपर्क बनाए रखें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट डीएम को भेजें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है — इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जिले में एसआईआर कार्य तेजी से प्रगति पर है। सभी तहसीलों में सुपरवाइजरों और बीएलओ को प्रशिक्षण एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं और फॉर्म-6, 7, 8 एवं 8ए के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन का कार्य किया जा रहा है।

डीएम ने आश्वस्त किया कि गोरखपुर प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है ताकि लोकतंत्र की प्रक्रिया और मजबूत हो।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अंत में कहा — “लोकतंत्र की सशक्त नींव सही मतदाता सूची पर निर्भर करती है। इसलिए सभी अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें, ताकि आगामी निर्वाचन निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो।”

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज