गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

नेता प्रतिपक्ष के हाऊस अरेस्ट पर बृजेश का आरोप: “लोकतंत्र की हत्या, तानाशाही सरकार” : सपा जिलाध्यक्ष ने मासिक बैठक में जताया रोष, नए सदस्यों का जोरदार स्वागत भी किया

गोरखपुर | 05-Oct-2025 01:46 PM | 47 |
गोरखपुर
सपा जिलाध्यक्ष ने मासिक बैठक में जताया रोष, नए सदस्यों का जोरदार स्वागत भी किया

गोरखपुर।

जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के लखनऊ स्थित आवास पर हाऊस अरेस्ट किए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया और इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि तानाशाही सरकार जनता की आवाज़ दबा रही है।

बृजेश कुमार गौतम ने बैठक में कहा कि बी एल ए का गठन निर्वाचन आयोग व पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार फार्म आई डी.वी एल ए -2 पर किया जाना है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले गोरखपुर में विरासत गलियारा जाते समय नेता प्रतिपक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल को भाजपा नेताओं द्वारा रोकने का प्रयास किया गया था। तब भी समाजवादी पार्टी ने शांतिपूर्वक अपनी योजना जारी रखी। वहीं आज बरेली जाने से पूर्व नेता प्रतिपक्ष को भारी पुलिस बल लगाकर हाऊस अरेस्ट कर लिया गया, जिसे उन्होंने लोकतंत्र की हत्या और अति निंदनीय बताया।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्षरत रही है और भविष्य में भी इसी दिशा में काम करती रहेगी। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिनिधिमंडल को रोकना और नेता प्रतिपक्ष को हाऊस अरेस्ट करना जनता के प्रति अन्यायपूर्ण और लोकतंत्र विरोधी कदम है।

इस अवसर पर बैठक में बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं का भी जोरदार स्वागत किया गया। बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी भारती, खजनी विधानसभा बसपा पूर्व प्रत्याशी विद्यासागर उर्फ छोटू सहित कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनका स्वागत जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम और उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा फुलमालाओं से किया गया।

साथ ही, जिला उपाध्यक्ष नियुक्त विजय अग्रहरि और जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त मोहम्मद शहजादे का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, डॉ. संजय कुमार, अभिमन्यु यादव, संजय पहलवान, मिर्ज़ा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, राजेंद्र यादव, अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नेताओं ने स्पष्ट किया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर सभी को न्याय और पारदर्शी प्रशासन मिलेगा। कार्यकर्ताओं और नए सदस्यों ने इस अवसर पर पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सक्रिय सहभागिता दिखाई।

जिलाध्यक्ष ने अंत में कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित, धर्म और वर्गों के हित में हमेशा संघर्ष करती रही है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.