गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

युवा ही देश की रीढ़ हैं: त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी : भाजयुमो महानगर इकाई ने किया युवा सम्मेलन, कहा— 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

गोरखपुर | 31-Oct-2025 01:33 AM | 47 |
गोरखपुर
भाजयुमो महानगर इकाई ने किया युवा सम्मेलन, कहा— 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर इकाई द्वारा गुरुवार को गोरखपुर क्लब में “आत्मनिर्भर भारत के निमित्त युवा सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे।

युवाओं को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभी राष्ट्रभक्तों के मन में यह भाव रहता है कि भारत दुनिया में हर क्षेत्र में अग्रणी बने। “हम चाहते हैं कि भारत फिर से विश्व गुरु बने— जैसा प्राचीन काल में था, जब इसे ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था,” उन्होंने कहा।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यदि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो सभी को स्वामी विवेकानंद की नीतियों पर चलना होगा और स्वदेशी को अपनाना होगा। उन्होंने कहा, “जैसे 50 वर्षों में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों से भारत आज़ाद हुआ, वैसे ही आने वाले 25 वर्ष राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित करने होंगे।”

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आज के युवा स्वदेशी अपनाने और भारत को क्रमांक एक बनाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यार्थ मिश्रा ने की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंद्रमणि उपाध्याय, मनोज अग्रहरि, रानू प्रताप, अम्बिकेश धर दुबे, हर्ष श्रीवास्तव, राहुल साहनी, मनीष जैन, कर्मवीर सिंह, अभिनव एबट, आकाश श्रीवास्तव, संतोष नंद आर्य, राहुल राना, शिवम सिन्हा, हर्ष गुप्ता, धर्मपाल यादव, शशांक द्विवेदी, अवनीश चौधरी, अनामिका सिंह, गौरव गोस्वामी, अरुण सिंह समेत सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.