गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

समझौते का सम्मान करो, निजीकरण वापस लो : बिजली कर्मियों का प्रांतीय विरोध प्रदर्शन जारी

गोरखपुर | 07-Oct-2025 12:36 PM | 47 |
गोरखपुर
बिजली कर्मियों का प्रांतीय विरोध प्रदर्शन जारी

गोरखपुर।

प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और तत्कालीन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ पांच वर्ष पूर्व 6 अक्टूबर 2020 को हुए लिखित समझौते की वर्षगांठ पर शुक्रवार को प्रदेशभर के बिजली कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बिजली कर्मियों ने सरकार से मांग की कि वह उस समझौते का सम्मान करे और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय को तत्काल निरस्त करे।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों — पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, जितेन्द्र कुमार गुप्त, सी.बी. उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह और राकेश चौरसिया — ने बताया कि 6 अक्टूबर 2020 को हुए लिखित समझौते के पहले ही बिंदु में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित था कि “विद्युत वितरण निगमों की वर्तमान व्यवस्था में सुधार कर्मचारियों और अभियंताओं को विश्वास में लेकर ही किया जाएगा तथा उन्हें विश्वास में लिये बिना किसी भी स्थान पर निजीकरण नहीं किया जाएगा।”

कर्मचारियों ने कहा कि इतने वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ हुए समझौते की अवहेलना कर पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे बिजली विभाग में भारी असंतोष है। संघर्ष समिति ने बताया कि इसी कारण प्रदेशभर के बिजली कर्मी लगातार 314 दिनों से आंदोलनरत हैं और सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

संघर्ष समिति ने कहा कि बिजली कर्मी सुधार के पक्षधर हैं, लेकिन सुधार का अर्थ समझौते और संवाद के सम्मान से ही है। उन्होंने बताया कि समझौते के एक माह के भीतर ही समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सुधार का विस्तृत प्रस्ताव सौंप दिया था, परंतु प्रबंधन ने अब तक कोई सार्थक पहल नहीं की।

बिजली कर्मियों का कहना है कि मंत्रियों के साथ किए गए लिखित समझौते का सम्मान न करना सरकार और कर्मचारियों के बीच अविश्वास का वातावरण पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल ऊर्जा विभाग बल्कि शासन-प्रशासन के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

समझौते की पांचवीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने सभी जनपदों में “समझौते की प्रतियां” लेकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए 

“समझौते का सम्मान करो, निजीकरण वापस लो!”

गोरखपुर में भी आज बिजली कर्मियों ने 314वें दिन आंदोलन जारी रखते हुए निजीकरण विरोधी प्रदर्शन किया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.