शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

14 माह के बच्चे के पेट से 2.5 इंच की नुकीली स्क्रू एंडोस्कोपी से निकाली 100 किमी दूर से रात 2 बजे पहुंचा मासूम

100 किमी दूर से रात 2 बजे पहुंचा मासूम
gorakhpur-news

गोरखपुर।

सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की तत्परता और आधुनिक चिकित्सा तकनीक की बदौलत 14 महीने के एक बच्चे की जान बचा ली गई। बच्चे ने खेलते समय लगभग 2.5 इंच लंबी नुकीली कारपेंटर स्क्रू निगल ली थी, जिसे डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी की मदद से सफलतापूर्वक निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया बिना किसी बड़े ऑपरेशन के पूरी हुई और बच्चा अब पूरी तरह सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर क्षेत्र से एक 14 माह के बच्चे को गंभीर स्थिति में लगभग 100 किलोमीटर दूर से देर रात करीब 2 बजे सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लाया गया। बच्चे ने खेलते समय लकड़ी में प्रयोग होने वाली नुकीली स्क्रू निगल ली थी। यह स्थिति बेहद खतरनाक मानी जाती है, क्योंकि नुकीली वस्तु आंत में छेद (परफोरेशन), संक्रमण या आंत फटने जैसी गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकती है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मेडिकल टीम को सूचना दे दी गई थी, जिसके चलते डॉक्टर पूरी तैयारी के साथ मौजूद थे। बच्चे का तुरंत परीक्षण कर एक्स-रे कराया गया, जिसमें पता चला कि स्क्रू पेट से आगे बढ़कर आंतों की ओर जा चुकी है।

सबसे पहले पेडियाट्रिक एंडोस्कोपी के जरिए स्क्रू निकालने का प्रयास किया गया। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्रा और उनकी टीम ने रात करीब 2:15 बजे आपातकालीन एंडोस्कोपी की। इस दौरान इसोफेगस, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से तक जांच की गई, लेकिन वहां स्क्रू दिखाई नहीं दी।

इसके बाद फ्लोरोस्कोपी (लाइव एक्स-रे) से पुष्टि हुई कि स्क्रू आंतों में आगे बढ़ चुकी है। चूंकि बच्चे की स्थिति स्थिर थी और आंत में छेद या पेरिटोनाइटिस के कोई लक्षण नहीं थे, इसलिए डॉक्टरों ने बच्चे को निगरानी में रखने का निर्णय लिया।

बच्चे को पीडियाट्रिक यूनिट में भर्ती कर हर चार घंटे में सीरियल एक्स-रे के माध्यम से निगरानी की गई। कुछ समय बाद स्क्रू टर्मिनल इलियम के पास जाकर रुक गई और आगे नहीं बढ़ी। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बड़े ऑपरेशन से बचने के लिए कोलोनोस्कोपी करने का फैसला लिया।

कोलोनोस्कोपी के दौरान पूरे कोलन की जांच की गई और टर्मिनल इलियम में प्रवेश करने पर स्क्रू मल में फंसी हुई दिखाई दी। इसके बाद एंडोस्कोपिक उपकरणों की मदद से अत्यंत सावधानीपूर्वक स्क्रू को बाहर निकाल लिया गया।

इस जटिल प्रक्रिया में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास नारायण सिंह, ओटी असिस्टेंट प्रिंस गुप्ता, हृदय दुबे, किशन सहित अन्य स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि बच्चों में फॉरेन बॉडी निगलने के कई जटिल मामलों को एंडोस्कोपी के माध्यम से सफलतापूर्वक संभाला गया है। उन्होंने कहा कि नुकीली स्क्रू जैसी वस्तुएं बेहद जोखिम भरी होती हैं, क्योंकि यह आंतों में किसी भी स्थान पर छेद कर सकती हैं और स्थिति जानलेवा हो सकती है।

डॉक्टरों की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि यदि किसी बच्चे ने गलती से सिक्का, बैटरी, स्क्रू या कोई अन्य वस्तु निगल ली हो तो तुरंत अस्पताल में जांच करानी चाहिए। घरेलू उपाय जैसे तेल पिलाना, केला खिलाना या अन्य देसी उपाय करना खतरनाक हो सकता है और इससे जटिलताएं बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज