गोरखपुर में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण : एमजीयूजी परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय में विशेष ओपीडी, डॉ. जी.एस. तोमर ने दिए परामर्श
गोरखपुर, 8 सितंबर।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय, बालापार में सोमवार को विशेष ओपीडी के तहत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष डॉ. जी. एस. तोमर ने सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण कर आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद की दृष्टि से वर्षा ऋतु में वात का प्रभाव बढ़ता है, इसलिए शिविर में आए तीन-चौथाई मरीज गठिया रोग से पीड़ित पाए गए।
इसके अतिरिक्त कई मरीजों में श्वास, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी समस्याएं भी देखने को मिलीं। डॉ. तोमर ने सभी मरीजों को औषधियों के साथ-साथ उचित आहार और जीवनशैली संबंधी सुझाव भी प्रदान किए।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़