गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सेब पर वैक्स की परत, पेट में जा रहा जहर! चमकीला दिखाने के लिए लगा रहे पेट्रोलियम जेली : खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की जांच, सेब गर्म करने पर निकला चिपचिपा पदार्थ — स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

गोरखपुर | 30-Oct-2025 03:51 AM | 47 |
गोरखपुर
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की जांच, सेब गर्म करने पर निकला चिपचिपा पदार्थ — स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

“एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे” — यानी रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत कम होती है। लेकिन त्योहारों के मौसम में सेब की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोरों ने इसे भी ज़हरीला बनाना शुरू कर दिया है। पुराने सेबों पर वैक्स (मोम) और पेट्रोलियम जेली की परत चढ़ाकर उन्हें चमकदार और ताजा दिखाया जा रहा है। यह पदार्थ धुलने के बाद भी पूरी तरह नहीं निकलता और पेट के साथ शरीर में प्रवेश कर स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को आंबेडकर पार्क स्थित बाजार से दो किलोग्राम सेब खरीदे। सोमवार को जब उन्होंने खाने से पहले सेब को धोया तो इसके छिलके पर असामान्य चिकनाई दिखाई दी। संदेह होने पर उन्होंने सेब को गैस पर गर्म किया तो छिलके से चिपचिपा पदार्थ निकलने लगा। जांच में पुष्टि हुई कि सेब पर वैक्स और कुछ पर पेट्रोलियम जेली लगी है। सेब काटने पर भी उनका अंदरूनी हिस्सा सड़ा हुआ पाया गया।

सेहत पर ये हो सकते हैं खतरे

पाचन तंत्र में गड़बड़ी, उल्टी, दस्त और पेट दर्द

लंबे समय तक सेवन करने पर लिवर व किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव

एलर्जी, गले में जलन और सांस लेने में परेशानी

ऐसे करें पहचान और सफाई

1️⃣ हल्का गर्म पानी

50–60°C पानी में कुछ सेकंड डुबोएं

वैक्स परत सफेद/धुंधली दिखने लगेगी

फिर ठंडे पानी से धो लें

 

2️⃣ नींबू व बेकिंग सोडा

एक कटोरा पानी + 1 चम्मच नींबू रस + 1 चम्मच बेकिंग सोडा

कुछ मिनट डुबोकर ब्रश करें और धो लें

 

3️⃣ छीलकर खाएं

यदि संदेह हो तो छिलका हटा दें

 

खरीदते समय सावधानी

जरूरत से ज्यादा चमकीला, चिकना या अस्वाभाविक रूप से चमकदार सेब न खरीदें

पुराने सेबों को नया दिखाने के लिए अक्सर वैक्स की परत चढ़ाई जाती है

 

अधिकारी का बयान:

“त्योहारों में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है, लोग सतर्क रहें”

— डा. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त,

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.