शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

आनंदलोक हॉस्पिटल में जटिल ‘घेघा’ सर्जरी सफल 50 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

50 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी
gorakhpur-news

गोरखपुर। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पहचान बना चुके आनंदलोक हॉस्पिटल में एक बार फिर जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद अग्रवाल ने 50 वर्षीय महिला के गले में वर्षों से मौजूद ‘घेघा’ (गोइटर) की बड़ी गांठ का सफल ऑपरेशन कर उन्हें गंभीर समस्या से राहत दिलाई।
जानकारी के अनुसार, महिला लंबे समय से घेघा रोग से पीड़ित थीं। समय के साथ गांठ का आकार लगातार बढ़ता गया, जिसके कारण उन्हें खाना निगलने और सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई होने लगी थी। परिजनों ने कई स्थानों पर इलाज और परामर्श लिया, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं मिलने पर मरीज को आनंदलोक हॉस्पिटल लाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने विस्तृत जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी के दौरान आधुनिक तकनीकों और विशेष सावधानियों का उपयोग किया गया, क्योंकि गांठ गले की महत्वपूर्ण नसों और श्वास नली के बेहद करीब थी।
इस संबंध में डॉ. आनंद अग्रवाल ने बताया कि 50 वर्ष की आयु में इस प्रकार की सर्जरी चुनौतीपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि मरीज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बेहद सावधानी से ऑपरेशन किया गया और सर्जरी पूरी तरह सफल रही। वर्तमान में मरीज सुरक्षित हैं और तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।
महिला के परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, देखभाल और चिकित्सकीय परामर्श की सराहना करते हुए डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मरीज अब सामान्य रूप से सांस लेने और बोलने में सक्षम हैं, जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज