Gorakhpur, सपा कार्यालय पर अंबेडकर वाहिनी की समीक्षा बैठक – PHM NEWS
home banner
गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सपा कार्यालय पर अंबेडकर वाहिनी की समीक्षा बैठक : 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

गोरखपुर
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

गोरखपुर। समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी की समीक्षा बैठक समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के लोगों ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाया तथा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को 37 लोकसभा सीटें दिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूती प्रदान की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने तथा अंबेडकरवादी और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी साबित होंगे।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि आने वाला समय अंबेडकरवादियों और समाजवादियों का है। उन्होंने दावा किया कि दलित समाज सहित सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं और अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर बल दिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, एमएलसी प्रत्याशी कमलेश यादव, डॉ. एस.एस. पटेल, विद्यासागर उर्फ छोटू, सुशीला भारती, अनारकली मौर्य, मैना भाई, अनुप यादव, सुनील मौर्य, सरिता सोनकर, राजेंद्र प्रसाद, दुर्गेश भारती, मनोज गौतम, संदीप चौधरी, मोहम्मद सलीम, विवेक भास्कर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

रामगढ़ताल में बनेगा ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट : जीडीए को मिली स्टेट वेटलैंड कमेटी की मंजूरी

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.