गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

बाबा साहब के संविधान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प, अंबेडकर जयंती पर गूंजा संदेश : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर किया माल्यार्पण, सामाजिक न्याय और समानता पर दिया जोर

गोरखपुर | 14-Apr-2026 04:21 PM | 47 |
गोरखपुर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर किया माल्यार्पण, सामाजिक न्याय और समानता पर दिया जोर

गोरखपुर।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर एवं महानगर कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंबेडकर चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने किया।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनके महान विचारों को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सबसे बड़े प्रतीक हैं। उनका संपूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनके विचारों को आत्मसात करना और भी अधिक आवश्यक हो गया है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता, बंधुत्व और न्याय की स्थापना के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमोद नायक, सतेंद्र निषाद, श्रीश उपाध्याय, राम नरेश चौधरी, नवीन सिन्हा, महेंद्र मिश्रा, डॉ. चिन्मय पाण्डेय, राजीव कुमार पाण्डेय, गणेश मिश्रा, अनिल सोनकर, धर्मराज चौहान, तौकीर आलम, ज्ञानेंद्र शाही, उत्कर्ष पाण्डेय, अमित तिवारी, राजेश निषाद, विजय कुमार गौतम, कालंजय तिवारी, विशाल त्रिपाठी, पानमती शर्मा, हजारी लाल जायसवाल, व्यास मुनि उपाध्याय, सदानंद पाण्डेय, प्रभात चतुर्वेदी, राम नगीना साहनी, सतीश पाण्डेय, एसपी सिंह, राजीव सिंह, हौशीला पाण्डेय, अविनाश पति त्रिपाठी, रजनीश मिश्रा, जितेंद्र गौतम, तसलीम अंसारी, हरीश चंद अग्रहरी, ग़ुलाम ताहिर, शैलेन्द्र पाण्डेय, सुहैल अंसारी, रामाशीष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की सहभागिता से आयोजन गरिमामय एवं सफल रहा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.